10 लाख सब्सक्राइबर होने पर यूट्यूब ने सुमित को दिया गोल्ड प्ले बटन
- Kumar Nandan Pathak
- 7 जन॰ 2021
- 2 मिनट पठन
संवाददाता शनि कुमार केशरवानी
कहते हैं कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। ये साबित किया है प्रयागराज झूंसी के रहने वाले सुमित कूल दुबे 23 वर्षीय एक यू-ट्यूब चैनल है जिसके 10 लाख सब्सक्राइबर होने पर यू ट्यूब ने उन्हें गोल्ड प्ले बटन से सम्मानित किया है। जिसकी कीमत 3 लाख लगभग हैं। यह अवार्ड हासिल करने वाले सुमित कूल दुबे प्रयागराज के पहले व्यक्ति हैं। पहली बार सुमित कूल दुबे ने प्रयागराज का नाम रोशन किया हैं। इससे पहले भी एक लाख सब्सक्राइबर होने पर उन्हें यू ट्यूब से सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है।सुमित कूल दुबे चैनल की शुरुआत 2018 में की थी। अब तक 80 से ज्यादा वीडियो बना चुके हैं। लाखो लोग उनके विडियो देख चुके हैं। इस चैनल को लोगो ने इतना पसंद किया कि सोसल मीडिया में उनका बड़ा नाम हो गया सिर्फ 2 साल में 10 लाख से ज्यादा लोगो देखने के कारण इन्हें गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। वो अपने वीडियो में कॉमेडी के जरिये और अलग अलग भाषा में जानकारी देते हैं। लोगो को हंसाने का प्रयास करते हैं। सुमित ने बताया की शुरुआत में बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ा। इससे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करके पुलिस डिपार्टमेंट में तैयारी कर रहा था लेकिन यूटुप के जरिये मैंने पुलिस डिपार्टमेंट छोड़कर दी। फिलहाल पढ़ाई छोड़ दी हैं। वही यूटुप चैनल बनाने के लिए सोचा और उसे सपना साकार किया। अच्छी जीत हाशिल प्राप्त हुई। सुमित कूल दुबे ने इस यूट्यूप चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं जिसे इतना पसंद किया जाने लगा कि धीरे धीरे इसे देखने और फार्लो करने वालो की संख्या लाखो पहुँच चुकी हैं। कॉमेडी वीडियो बनाने के लिए वह लोगो के बीच अनजान बनकर उसी तरह की बातें करते हैं। मुझे बस आप लोगो से प्यार आशीर्वाद ऐसे ही बनाये रखना सुमित ने आगे कहा है कि इस कोरोना महामारी चल रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आदेश का पालन करिये घर पर रहिये सुरक्षित रहिए।








टिप्पणियां