top of page

700 ग्रा0 अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

22 मार्च 2022
1 मिनट पठन

मुनीर अहमद अंसारी


वाजिदपुर/अयोध्या

मवई थाना क्षेत्र की पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजा के साथ नथुनिया मोड़ से लगभग पचास कदम की दूरी से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।जिसके विरुद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा चेकिंग/गश्त अभियान चला रही थी।दौरान चेकिंग के

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव हेड कांस्टेबल दयाराम का0 सौरभ यादव आलोक यादव के साथ नथुनिया मोड़ से लगभग 50 मीटर दूर पर एक अभियुक्त राजबली पुत्र रामेश्वर निवासी उरेर मऊ शुक्लबाजार अमेठी को 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है

टिप्पणियां


bottom of page