top of page

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश,4 चोर गिरफ्तार, 43 बाइक बरामद


लखनऊ। लखनऊ पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार सक्रियता से काम कर रही है। इसी के साथ पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। और चार चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 43 बाइक बरामद की है। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी ने कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है। कि गिरफ्तार के गए अभियुक्तों के नाम सत्यम शुक्ला, अनस खान, अमीर, इमरान है। जोकि लखनऊ और आसपास के जनपदों से वाहन चोरी करके एक जगह पर इकट्ठा कर वाहन की नंबर प्लेट बदलकर ट्रैकों में भर कर अन्य जनपदों में बेंच दिया करते थे। और चोरी की गाड़ियों को काटकर कबाड़ियों को भी बेच दिया करते थे। खुलासा करने वाली मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम को हौसला अवजाही करने के लिए 20 हज़ार का पुरस्कार घोषित किया गया है। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने 23 दर्ज मुकदमों का सफ़ल अनावरण करते हुए अन्य समान भी बरामद किया है।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान

सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान कौशल तिवारी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश), सैकड़ों युवाओं ने लिया राष्ट्र व धर्म सेवा का संकल्प *मिर्जापुर/क

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page