अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दिया मुफ्त परामर्श

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दिया मुफ्त परामर्श
महिलाओं को समय पर डॉक्टरों से अपनी समस्या बतानी चाहिए:डॉ वर्मा
मुनीर अहमद अंसारी
वाजिदपुर/अयोध्या
रुदौली क्षेत्र के अन्तर्गत शुजागंज स्थित एक निजी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ के स्पर्श होम्योपैथिक चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ एस0 के0 वर्मा ने एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, उक्त शिविर में महिलाओं को जागरूक करने के साथ साथ मुफ्त परामर्श भी दिया। डॉ वर्मा ने महिलाओं में लगातार चिड़चिड़ापन, स्तन कैंसर, बच्चेदानी की गांठ, अनियमित माहवारी, इनफर्टिलिटी तथा हार्मोन्स से सम्बंधित बीमारियों के प्रति जागरूक किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ वर्मा ने कहा कि महिलाओं को समय रहते चिकित्सक को अपनी समस्या बतानी चाहिये ताकि समय रहते बीमारी की रोकथाम हो सके। वही डॉ तौसीफ़ अहमद खान ने कहा कि सरकार को सड़कों एवम बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण कराना चाहिए ताकि वे किडनी की सक्रमण से बच सके महिलाओं के लिए शौचालय अतिआवश्यक है। वही पटरंगा मंडी में तबस्सुम सिद्दीकी ने महिलाओं को जागरूक किया
इस अवसर पर चिकित्सकों ने महिलाओं को रोगों से बचाव में इस्तेमाल होने वाली होम्योपैथिक दवा की किट भी मुफ्त में वितरित किया।




टिप्पणियां