top of page

एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी हीरालाल ने भरा पर्चा

22 मार्च 2022
1 मिनट पठन

मुनीर अहमद अंसारी

वाजिदपुर अयोध्या)

विधान परिषद चुनाव में नामांकन का सन्नाटा सोमवार को टूटा।समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हीरालाल यादव ने अयोध्या-अंबेडकरनगर एमएलसी सीट से नामांकन दाखिल किया। 15 मार्च से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अब तक इस सीट पर किसी ने पर्चा नहीं भरा था। वहीं भाजपा से प्रत्याशी हरिओम पांडेय मंगलवार को अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल करेंगे।समाजवादी पार्टी से एमएलसी प्रत्याशी हीरालाल यादव ने नामांकन से पहले एक गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद यहां से एकत्र होकर कलेक्ट्रेट में विधान परिषद चुनाव के लिए निर्धारित रिटर्निंग अफसर के यहां नामांकन दाखिल किया।उनके नामांकन पर विधायक अवधेश प्रसाद, विधायक अभय सिंह, राकेश पांडे, त्रिभुवन दत्त, राम मूर्ति वर्मा, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, पूर्व विधायक तेज नरायन पांडेय, फिरोज खान गब्बर, पूर्व मंत्री आनंद सेन याद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल जब्बार सैयद रिजवान रसूल पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली समाजवादी पार्टी के प्रदेश संघ प्रदेश सचिव मोहम्मद आरिफ व अन्य सपा के नेता मौजूद रहे

टिप्पणियां


bottom of page