कांग्रेश पार्टी की तरफ से चला जनता को जागरूक करने का अभियान
- Kumar Nandan Pathak
- 5 दिस॰ 2020
- 1 मिनट पठन
रतसर (बलिया)
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को गड़वार ब्लाक के अध्यक्ष अभिषेक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी लगातार जनता को जागरुक करने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है इसी के तहत जनऊपुर , अमडरिया, फेफना, पचखोरा, रतसर एवं बिसुकिया गांवों का भ्रमण कर बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती व एकजूटता होने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसान,मजदूर,युवा व गरीब के साथ हर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए कार्यक्रम कर रही है। उन्होने लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अपील की साथ ही काग्रेंस पार्टी के कार्यकाल में किए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सचिव जनार्दन राय,अखिलेश वर्मा, रामनाथ व्यास, कन्हैया पाण्डेय, सुनील शर्मा, सोनू सिंह, रजनीश, अंजनी राजभर, दिनेश राजभर, अनिल शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।








टिप्पणियां