top of page

पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च


मिश्रिख सीतापुर आगामी पंचायत चुनाव व होली पर्व के मद्देनजर थाना कोतवाली मिश्रिख के कल्ली चौकी इंचार्ज रोहित दुबे के नेतृत्व में अपने पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत तरसावां में फ्लैग मार्च किया। जहां उन्होंने अराजक तत्वों को कार्रवाई की चेतावनी दी और चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की लोगो से अपील की।आगमी पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन व पुलिस के अफसर शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारियां पूरी करने में जुटे हुए है। जिसके चलते तरसावां लपकाहिया समेत कई गांवों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। और गांव की तीन जगह जलने वाली होलिका दहन का निरीक्षण भी किया। चौकी इंचार्ज रोहित दुबे ने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। चौकी इंचार्ज रोहित दुबे ने बताया कि क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाएंगे। अगर कोई गड़बड़ करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संवेदनशील गांवों पर पैनी नजर है। इस मौके पर कल्ली चौकी इंचार्ज रोहित दुबे कांस्टेबल सूरज समेत चौकी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।


राजेश गिरी सिधौली

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page