top of page

पूर्व ब्लाक प्रमुख पर अज्ञात हमलावरों ने चलायी गोली


दुबहर(बलिया)। स्थानीय थाना के घोड़हरा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख महेशानंद गिरी के भतीजे अंशुमान गिरी पर गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने गोली चलायी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । घटना की सूचना मिलते ही दुबहर थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी अपने हमराहियोके साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और घटना का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार अंशुमान गिरी (28 साल) पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मानंद गिरी गुरुवार की रात लगभग 9 बजे से कार दसे घर जा रहे थे। वे जनाड़ी चट्टी से घोड़हरा स्थित कब्रिस्तान के रास्ते से गाड़ी धीमा कर ज्यों ही मुड़े, अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक तीन गोलियां।वे कुछ समझ पाते। तब तक दो और फायर किए गए। जिनमें वे बाल-बाल बच गए। गोली चलने से गाड़ी के सामने एवं साइड का शीशा टूट गया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये और छानबीन की। घटना की तहरीर अंशुमान गिरी ने दुबहर पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि घटना का पर्दाफाश अविलंब कर लिया जाएगा। घटना की जानकारी लेने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं रोहित सिंह उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page