प्रतिभाशाली युवा ही देश के कर्णधार होंगे, मेधावी छात्रों का सम्मान गौरव की बात है, उप जिलाधिकारी सदर
बाराबंकी :प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आज कुशाग्र बुद्धि के युवा ही आगे बढ़ सकते हैं उक्त विचार आज तहसील सभागार में बाराबंकी जनपद के हाईस्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान पर आए साईं इंटर कॉलेज के छात्र अभिमन्यु वर्मा को उपजिलाधिकारी सदर अभय पांडे ने लान व लाज एसोसिएशन द्वारा दिए गए स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित करने के पश्चात उपस्थित लोगों के समक्ष व्यक्त किए श्री आभय पांडेय ने कहा कि आज देश व प्रदेश में युवा वर्ग में बड़ी तेजी से प्रतिभावान छात्र- छात्राएं पढ लिख कर आगे बढ़ रही हैं। समाज के निर्धन से निर्धन व्यक्ति में अपने बच्चों को पढ़ाने की ललक है, वह भी चाहता है कि उसका परिवार पढ़ लिखकर समाज की सेवा कर अपना नाम रोशन करें।श्री पांडे ने आगे कहा कि प्रतिभावान छात्रों व बालिकाओं के सम्मानित करने पर लान व लाज एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों के उत्साहवर्धन से योग्यता को बढ़ावा मिलता है।

लान व लाज एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस अवसर पर मेधावी छात्र के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि भौतिक युग में परिश्रम के अलावा कोई विकल्प नहीं है। लान एसोसिएशन बाराबंकी जनपद के मेधावी चाहे जिस क्षेत्र के हो उनका उत्साहवर्धन करती रहेगी समाजसेवी प्रदीप सारंग के संचालन में इस पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करने वालों में लान एसोसिएशन के महासचिव मो सबाह, उपाध्यक्ष चौधरी अमीनुद्दीन, एसपी सिंह, सुरेश चौहान, संजीव वर्मा, अनुराग यादव, डॉक्टर प्रवीण चंद्रा,गौरव जयसवाल, कोषाध्यक्ष फरहान अमीन, नितिन गुप्ता, मोहित यादव आदि प्रमुख थे।




टिप्पणियां