पुलिस का भी सैनिकों की तरह हो सम्मान
- Kumar Nandan Pathak
- 1 फ़र॰ 2021
- 1 मिनट पठन
कोरोना के इस,आपदा में खाखी का पगार दुगना दिया जाना चाहिए: पाल पंधारी पोलिस की आवाज

बिहार: पुलिस की आवाज संस्था के बैनर तले पुलिस-प्रशासन व गरीब-असहाय लोगों के प्रति जागरूक कर निस्वार्थ भाव पूरी निष्ठा के साथ सुचारू रूप से सेवाएं प्रदान करने में लगी हुई है। संस्थापक पाल पंधारी ने प्रकाश डाला है कि सम्पूर्ण भारत में प्रत्येक राज्य-जिलों में अपनी शक्तिशाली मजबूती प्रदान कर पुलिस अधिकारियों के ह्रदय में स्थान प्राप्त कर समाज में पहचान बनाई है इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों व सराहनीय कार्य को समाज में लाकर उनकी छवि को चार-चांद लगाते हुए कहा कि वह पुलिस-प्रशासन की आवाज को बुलंद कर उनके हक में अपनी लड़ाई जारी रखते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र , राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी संदीप कासलकर और दिपक झा, महेन्द्र तिवारी और दिलीप सिंह ने भी उनका कंधे से कंधा मिलाकर पूरी तरह सहयोग प्रदान कर हजारों लोगों की संख्या में सदस्यता ग्रहण करवाई है। जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है इन वीर योद्धा को सलाम करते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन के प्रति दिन रात सेवाएं प्रदान करने को सदैव तत्पर रहती हैं। साथ ही बिहार के प्रभारी रवि शुक्ला जी और अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन जी ने बताया कि हम हमेशा पुलिस-प्रशासन के प्रति कार्यरत है और अनेक लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं।








टिप्पणियां