top of page

भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) के यूपी में कई जिला अध्यक्ष नियुक्त

ree

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष नियुक्त


ree

संवाददाता लखनऊ

भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह कई वर्षों से किसानों के हितों की लड़ाई के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहीं हैं।

  • लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) राजनैतिक कई वर्षों से उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई प्रदेशों में अपना संगठन चला रहा है।भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) अराजनैतिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह हैं। उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने प्रदेशों में काम कर रहे हैं और किसानों व अन्य लोगों की मदत कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) अराजनैतिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह के अनुमोदन के बाद उत्तर प्रदेश में कई जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सावित्री सिंह एकमात्र महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष है और इनका अपना काम करने का सबसे अलग नजरिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष होने से पहले सावित्री सिंह एक महिला है और एक मां भी है। इनके दो बेटी और एक बेटा है। लगातार कई वर्षों से इनका संगठन किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है लगातार किसान, गरीब, मजदूर और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक यह अपना हाथ आगे बढ़ातीं हैं और उनकी मदद करती हैं। एक कहावत बहुत मशहूर है और बड़े बुजुर्ग भी कहते हैं कि अगर आप किसी की सहायता करते हैं और किसी की मदद करते हैं तो भगवान भी आपकी मदद करता है। जिसका जीता जागता उदाहरण यह है कि आज सावित्री सिंह की दोनों बेटियां अच्छे पदों पर हैं और एक खुशहाल परिवार है।भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) अराजनैतिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह का एक बड़ा संगठन है और उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों में अपना काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर और फिरोजाबाद समेत कई जनपदों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) अराजनैतिक

  • भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बाराबंकी बनाए जाने के उपलक्ष में समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजेश यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) अराजनैतिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने बताया कि मेरा सारा जीवन अब इसी संगठन के नाम पर है। मुझे अब लगातार किसने की लड़ाई लड़नी है और हमारा संगठन कई वर्षों से उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत देश में अलग-अलग प्रदेशों में काम कर रहा है। जहां भी किसानों पर जुल्म होता है या किसानों के हक की बात नहीं होती है। वहां हमारा संगठन हर हाल में किसानों की मदद करता है और कभी भी यदि किसी किसान भाई का फोन आ जाता है तो उसकी मदद के लिए मेरे हाथ अनायास ही आगे बढ़ जाते हैं और मुझे अब इस काम में अच्छा लगता है। मेरे पास भगवान की दया से सब कुछ है मैं चुपचाप बैठकर अपना काम कर सकती हूं। लेकिन मेरा मन किसान, मजदूर और अंतिम पंक्ति पर खड़े उस व्यक्ति की मदद के लिए अनायास ही आगे बढ़ जाता है। भगवान से मुझे किसानों की मदद के लिए शक्ति मिलती है। जिसका नतीजा यह रहा है कि आज तक कई बार किसानों की लड़ाई लड़ते-लड़ते मुझे जेल भी जाना पड़ा, कई मेरे ऊपर किसानों की लड़ाई लड़ते-लड़ते फर्जी मुकदमे भी हुए लेकिन इन बातों से मेरे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है, इन सब बातों से मेरा हौसला और भी बुलंद होता है। मुझे और भी शक्ति मिलती है, मैं किसान हित की बात करती हूं और एक महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। मैं किसानों के दु:ख दर्द और उनके परिवार के साथ मरते दम तक खड़ी रहूंगी, हमारा संगठन लगातार उनकी मदद करता रहेगा। किसने की लड़ाई लड़ते-लड़ते अगर मेरी जान भी चली गई तो मुझे कोई परवाह नहीं है।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page