top of page

महिलाओं को सम्मानित कर मनाया गया महिला दिवस


ree

धौरहरा खीरी। तहसील क्षेत्र में धूमधाम से महिलाओं को सम्मानित कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वही अधिवक्ता संघ ने महिला अधिवक्ता को सम्मानित कर महिला दिवस मनाया व लोगों ने महिलाओं का सम्मान कर उनके सुरक्षा और संरक्षा का प्रण लिया। अभाविप की धौरहरा नगर इकाई के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न विद्यालयों एवमं शैक्षिक संस्थानों में महिला जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बालिकाओं के बीच निबन्ध प्रतियोगिता , रंगोली परियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता , मेहंदी प्रतियोगिता , सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता का कार्य किया गया। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन कर बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा कैसे करनी है यह भी सिखाया गया। वहीं तहसील सभागार में अधिवक्ता संघ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संघ की सदस्य एडवोकेट रुपा वर्मा को सम्मानित किया गया। धौरहरा तहसील क्षेत्र में रूपा वर्मा अकेली महिला वकील है। जो सैकड़ों लोगों के बीच वकालत कर रही है। कार्यक्रम में अधिवक्ता कृष्णमोहन तिवारी , शरद कुमार अवस्थी, संतोष कुमार श्रीवास्तव व जिला सह-संयोजक प्रभात शुक्ला नगर के ही प्रशिक्षक धनञ्जय मिश्रा, शिवम शुक्ला, श्याम तिवारी, मनू निगम,आदर्श शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, रोहित अवस्थी, सचिन शुक्ला, विशाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियां


bottom of page