मासलपुर तहसील के प्रेतराज बालगृह का किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जाट समाज चौबीसा के कोषाध्यक्ष

मासलपुर तहसील के प्रेतराज बालगृह का किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जाट समाज चौबीसा के कोषाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
15-03-22 भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश डांगुर व जाट चौबीसा के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी सोमली आदि ने आज गांव मांसलपुर के प्रेतराज सरकार बालगृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बालगृह में रहने वाले बच्चों से सवाल जबाब कर उनके शिक्षा के स्तर को भी परखा व उनके आवास व भोजन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बच्चों को मिष्ठान वितरण भी कराया उन्होंने बालग्रह की सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया वहीं बच्चों को नियमित अध्ययन व अनुशासन से रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हेें भी भविष्य के भारत के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभानी है। इसलिए वह अभी से अपनी प्राथमिक शिक्षा पर विशेष फोकस करें।उन्होंने अगली बार अपनी ओर से सभी बच्चों को निशुल्क पोशाकें भी उपलब्ध करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वहां जमूरा सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, भीमसिंह डागुर व सूरौठ चौबीसा ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी टीकाराम शर्मा सहित अन्य ग्रामीण भी रहे मौजूद..




टिप्पणियां