रामपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
- Kumar Nandan Pathak
- 7 दिस॰ 2020
- 1 मिनट पठन
भदोही।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर में रविवार को दोपहर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जबकि ससुराल वाले करेंट लगने की बात कह रहे है।
जानकारी के मुताबिक रामपुर निवासी अम्बिका वर्मा की पुत्रवधू निरमा देवी (28) की रविवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जबकि ससुराल पक्ष वाले इसे करेंट लगने की बात कह रहे है। मालूम हो कि महिला का विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था और दो बच्चे भी है। पति केरल में रहकर काम करता है। जबकि ससुर अलग रहता है और सास भी नही है। महिला का मायका क्षेत्र के बेरासपुर गांव में है। मायके वाले महिला की मौत को संदिग्ध मान रहे है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। महिला की मौत को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है।








टिप्पणियां