राजीव श्रीवास्तव अध्यक्ष तो जितेन्द्र कुमार यादव महामंत्री
- Kumar Nandan Pathak
- 8 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

जागृति सेवा समिति का दो वर्षीय चुनाव सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

लखनऊ, जानकीपुरम: रविवार को जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-एक स्थित झंडा पार्क में जागृति सेवा समिति का दो वर्षीय चुनाव संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समिति के नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ, जिसमें राजीव श्रीवास्तव को अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार यादव को महामंत्री, और संजीव दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया।

समिति के अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं: ममता सिंह (उपाध्यक्ष), कुमार नंदन पाठक (मंत्री),सतीश चंद्र (कोषाध्यक्ष), डॉ. सुमन गुप्ता (संयुक्त मंत्री), आभा यादव (संगठन मंत्री), शिव ओम शर्मा (ऑडिटर), संजीव कुमार श्रीवास्तव (विधिक सलाहकार), और सुधीर त्रिपाठी, प्रेमचंद, राजेन्द्र सिंह, राधा यादव, गायत्री साही (सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित सदस्य)।

समिति के चुनाव में सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव बिना किसी विवाद के निर्विरोध सम्पन्न हुआ।

सोमवार शाम को जानकीपुरम विस्तार कल्याण महासमिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, ड्रॉ जी आर यादव और एस एन मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर समिति के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रमन प्रकाश पांडेय, सुनीता यादव, रंजना त्रिपाठी समेत अन्य लोग शामिल थे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया और समिति के उद्देश्यों को साकार करने के लिए काम करने का वचन दिया।








टिप्पणियां