top of page

स्वामी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर चले सभी: नरेश


केपीपीएन संवाददाता


बागपत: गढ़ी कलंजरी गांव में शिव मंदिर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने आर्य समाज मंदिर में स्वामी विवेकानन्द की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर भाजपा खेकड़ा देहात के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने अमेरिका के शिकांगो शहर में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में अपने सम्बोधन से पूरी दुनिया में सनातन धर्म का पताका फहराया था। उनका कहना था कि युवाओं को आगे आकर राष्ट्र का भाग्य विधाता बनना चाहिए। वह सभी के प्रेरणा सोत्र थे। सभी को उनके विचारों व सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए, तभी यह देश व समाज तरक्की कर सकता है। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामपाल कसाना तथा संचालन जितेन्द्र कसाना ने किया। इस मौके पर विष्णुदत्त शर्मा, तेज सिंह प्रधान, चमन, जगत, सुरेन्द्र, सरजीत महाशय आर्य समाज, शिव कुमार, सचिन, महकार, योगेश एडवोकेट आदि थे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page