top of page

संगोष्ठी और प्रतियोगिता का आयोजन


ree

वाजिदपुर अयोध्या

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या जिले के रुदौली इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सर्टिफिकेट देकर के सम्मानित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी रुदौली सुरेंद्र प्रताप तिवारी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा 1975 से पूर्व इसे 28 फरवरी 1909 मैं पहली बार मनाया गया था हमारे पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को सदैव अनदेखा किया गया,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य/जिला संयोजक ऋषभ गुप्ता* ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा या दिन महिलाओं को समर्पित है इस दिन का मतलब महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता भी है सशक्तिकरण तभी हो सकता है जब महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो एवं आत्मविश्वास हो कुछ करने का। कॉलेज की प्रधानाचार्य आफरीन फातिमा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्वेता श्रीवास्तव ने किया। जिसमें छात्राओं को मिष्ठान भी वितरण किया गया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुदौली सुरेंद्र प्रताप तिवारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जिला संयोजक ऋषभ गुप्ता प्रधानाचार्य आफरीन फातिमा शिक्षिका अलका सोनी , नगर अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा,नगर मंत्री नीलेश अग्रवाल,नगर सह मंत्री कमलेश विश्वकर्मा, नगर मीडिया संयोजक शिवम बंटू,रितेश कुमार, अंकित कुमार, शुभम साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

टिप्पणियां


bottom of page