आजादी के बाद सभी दलों ने की के गरीब दलित व मुस्लिमों की उपेक्षा

आजादी के बाद सभी दलों ने की के गरीब दलित व मुस्लिमों की उपेक्षा : कल्पराम त्रिपाठी
- लोजपा से सदर गोण्डा प्रत्याशी कल्पराम त्रिपाठी ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से की चुनाव में विजयी बनाने की अपील
गोण्डा ।
चुनाव प्रचार में मात्र एक दिन बचने पर विधानसभा क्षेत्र गोण्डा सदर से लोजपा के प्रत्याशी कल्पराम त्रिपाठी ने चुनाव प्रचार व जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं की पूरी ताकत लगा दी है। प्रत्याशी श्री त्रिपाठी ने आधा दर्जन से अधिक प्रचार टीमों को विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में लगाते हुए स्वयं बुधवार व गुरुवार को देर सायं तक कई गांवों के मजरों मे गरीब असहाय वर्ग के दलितों व मजदूर परिवारों से संपर्क कर 27 फरवरी को पांचवे चरण में होने वाले मतदान में लोजपा के चुनाव चिन्ह हाथ की रेहड़ी पर मत देने का अनुरोध किया।
क्षेत्र में जनसंपर्क के साथ आधा दर्जन गांव बनघुसरा, तिवारी- बाजार, पथरी-बाजार में प्रबुद्ध मतदाताओं द्वारा लगाए गए चौपाल में सम्बोधित करते हुए प्रदेश में आजादी के बाद पिछले सत्तर सालों से राज करने वाली पार्टियों पर निशाना साधते हुए गरीब व दलितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पचास साल प्रदेश में दलितों के मत से बहुमत लेकर शासन किया लेकिन दलितों व कमजोर वर्ग के विकास में कोई ठोस काम नही किया और चुनाव -दर - चुनाव झूठे वायदों से असहाय गरीब मजदूर दलितों व मुस्लिम समुदाय को बेवकूफ़ बनाकर अपना उल्लू सीधा करते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असलियत जानकर मतदाताओं ने जब उसे किनारे लगाया तो सपा और बसपा ने अपने झूठे वायदों से जनता को बरगल कर अपने सजातीय वर्ग को संरक्षण और साम्प्रदायिकता पैदा कर समाज में केवल खाईं बढाई। पिछले पांच वर्ष के भाजपा शासन के दौरान में मुस्लिम वर्ग जहां भयभीत है वहीं आम मेहनतकश जनता का महंगाई व भ्रष्टाचार से गरीबों का जीना हराम हो गया है। मतदाताओं का आह्वान करते हुए प्रत्याशी श्री त्रिपाठी नेजोर देकर कहा कि कोई भी समाज पक्षपात भेदभावपूर्ण नीति व साम्प्रदायिक माहोल में नहीं बल्कि सौहार्दपूर्ण भाईचारा के वातावरण व शान्तिपूर्ण वातावरण व स्वच्छ कानून व्यवस्था में विकसित होता है। उन्होंने कहा कि लोजपा संस्थापक दलितों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान आजीवन दलितों के आत्मसम्मान व उनके हित में आजीवन संघर्ष करते रहे। उनके द्वारा स्थापित लोकजन शक्ति पार्टी दलितों गरीबों व मुस्लिम समुदाय के हितों के प्रति समर्पित पार्टी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गरीब व असहाय वर्ग के साथ दलितों के हित में प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को उतारा है। लोजपा के विधानसभा में मौजूदगी से समाज के सभी वर्गों का भला होगा।
लोजपा प्रत्याशी कल्पराम त्रिपाठी व पार्टी के प्रदेशीय नमस्ते नेता सावित्री ने गुरुवार को नगर मुख्यालय सहित पूरे शिवा बख्तावर, भगहर बुलन्द, पंडित पुरवा, तिवारी बाजार, पथरी बाजार, मन्डैया, मांझा तरहर, बनघुसरा, दसियापुर व बेलहरा कोठी सहित कई गांवो व उनके मजरों में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से लोजपा के समर्थन में हाथ की रेहड़ी चुनाव चिन्ह पर मतदान करने का आह्वान किया।




टिप्पणियां