top of page

जनहित उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक में जानकीपुरम इकाई का गठन


लखनऊ। जनहित उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 60 फीट रोड, जानकीपुरम विस्तार, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई तथा जानकीपुरम इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया।


बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की सहमति से गोविंद रस्तोगी को जानकीपुरम इकाई का अध्यक्ष, आशीष रस्तोगी को महामंत्री एवं पीयूष दीक्षित को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से देवेंद्र सिंह, संतोष सिंह, आशीष रस्तोगी एवं अवनीश अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।


कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि जानकीपुरम क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक हितों की रक्षा तथा प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित करने में यह इकाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जनहित उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के.के. अवस्थी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी एकजुटता के साथ जनहित एवं व्यापार हित में कार्य करता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जानकीपुरम इकाई की नई टीम संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
यूजीसी का बड़ा खुलासा: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय बेनकाब, छात्रों का भविष्य दांव पर

लुधियाना । देशभर में उच्च शिक्षा के नाम पर चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बड़ा प्रहार किया है। University Grants Commission ने 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page