top of page

जर्नीलिस्ट एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन को मिला नया उत्तर प्रदेश प्रभारी, प्रदीप यादव को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी


लखनऊ। समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में सक्रिय जर्नीलिस्ट एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए कानपुर निवासी समाजसेवी श्री प्रदीप कुमार यादव को उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संस्था की निदेशक कुसुम यादव द्वारा प्रदीप यादव की समाज के प्रति परोपकारी भावना, समर्पण और जमीनी स्तर पर कार्य करने की इच्छा को देखते हुए की गई।

इस अवसर पर संस्था की निदेशक कुसुम यादव ने कहा कि प्रदीप यादव के भीतर समाज के दबे कुचले, गरीब और शोषित वर्ग के लिए कुछ कर गुजरने की सच्ची लगन है। उन्होंने कहा कि आज समाज को ऐसे ही जुझारू और संवेदनशील लोगों की आवश्यकता है, जो केवल बातें नहीं बल्कि जमीन पर उतरकर काम करें। प्रदीप यादव की कार्यशैली और सोच ने हमें उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रेरित किया।


नव नियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुसुम यादव जी विगत कई वर्षों से समाज के निर्बल और कमजोर वर्ग के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं। उनके समाज के प्रति समर्पण और परोपकारी स्वभाव से मैं अत्यंत प्रेरित हूं।


प्रदीप यादव ने आगे आश्वासन दिया कि वह कुसुम यादव के मार्गदर्शन में संस्था के माध्यम से गरीब, असहाय और दबे कुचले लोगों की आवाज को कभी दबने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मीडिया के माध्यम से पीड़ितों की आवाज को शासन प्रशासन तक पूरी मजबूती से पहुंचाया जाएगा ताकि उन्हें न्याय मिल सके।


इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर संस्था के उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि सुनील कुमार वर्मा एवं आकाश यादव ने भी प्रदीप यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदीप यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संस्था का सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।


समाज सेवा के क्षेत्र में यह नियुक्ति आने वाले समय में निश्चित रूप से गरीब, निर्बल और जरूरतमंद वर्ग के लिए एक मजबूत सहारा साबित होगी ऐसी उम्मीद संस्था और समाज दोनों को है।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
यूजीसी का बड़ा खुलासा: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय बेनकाब, छात्रों का भविष्य दांव पर

लुधियाना । देशभर में उच्च शिक्षा के नाम पर चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बड़ा प्रहार किया है। University Grants Commission ने 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page