धूमधाम से निकली ग्राम शामपुर जनपद कुशीनगर में शिव महापुराण का शोभा कलश यात्रा
- Kumar Nandan Pathak
- 1 जून 2025
- 2 मिनट पठन

आयोजन हमारी धार्मिक, संस्कृति, एकता और परंपराओं का प्रतीक: व्यवस्थापक समाज सेविका किरण सिंह

कुशीनगर। जनपद के ग्राम शामपुर में आज दिन रविवार को प्रात काल में ही श्री शिव महापुराण का शोभा कलश यात्रा शामपुर में यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना करने के पश्चात धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ व्यवस्थापक बहन किरण सिंह व मुख्य अतिथि माननीय प्रियेश जी , यजमान पत्रकार रितेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान डॉक्टर श्री संजय यादव जी श्री शेषनाथ दुबे रामनाथ जी हीरा शर्मा रघुनाथ जी, तो वही सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा पत्रकार विजय कुमार यादव, पत्रकार राजन सिंह शोभायात्रा की आध्यात्मिक ऊर्जा को और प्रबल किया गया। शोभायात्रा यज्ञ मंडप से शामपुर, भैंसहा,चकदेईया होते हुए नदी में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में आकर सम्पन्न हुई।

व्यवस्थापक किरण सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और परंपराओं का प्रतीक है। हर वर्ग, हर उम्र के लोग इसमें भाग लेकर भाईचारे का संदेश देते हैं। शामपुर के ग्राम प्रधान ने कहा कि हर वर्ष यह आयोजन और भी भव्य रूप से किया जाएगा। क्षेत्र की जनता की श्रद्धा ही हमारी प्रेरणा है। शोभायात्रा के उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिवम प्रताप सिंह अपनी अघोरी टीम के साथ कलश यात्रा में चांद लगाए अतिथि के रूप में डॉ प्रियेश त्रिपाठी जी पूर्व ब्लाक प्रमुख, चकदेईया के प्रधान श्री संजीव सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह,राधेश्याम यादव, अशोक कुमार सिंह प्रीति सिंह शशि सिंह क्रांति सिंह गीता सिंह खुशबू सिंह अभिनव कुमार सिंह, राज सिंह, पत्रकार राजन सिंह, सुजेन सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में माता और बहने मित्रगण सम्मानित देव तुल्य जनता व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।



टिप्पणियां