top of page

नवरात्रि में सेवा का बड़ा संदेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह तोमर ने बांटी खुशियां



नवरात्रि में बड़ा नेक काम! दीपक सिंह तोमर ने गरीब बच्चों में बांटी पढ़ाई की किट


देखिए बच्चों की खुशी! कापी-पेंसिल पाकर झूम उठे मासूम



गरीब बच्चों को मिला पढ़ाई का तोहफा, दीपक सिंह तोमर की अनोखी पहल


ये वीडियो दिल छू लेगा! जब बच्चों को मिली कॉपी-पेंसिल ❤️


केपीपीएन संवाददाता।

लखनऊ में नवरात्रि के पावन अवसर पर धैर्य मीडिया एसोसिएशन ने सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह तोमर के नेतृत्व में बच्चों को कापी, पेंसिल, रबर, कटर, पटरी और पेन जैसी जरूरी शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले के दर्जनों बच्चे एकत्रित हुए और जैसे ही उनके हाथों में नई कॉपियां और स्टेशनरी पहुंची, उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। छोटे-छोटे बच्चे खुशी से सामान लहराते नजर आए, मानो उन्हें कोई बड़ा तोहफा मिल गया हो।

दीपक सिंह तोमर ने कहा कि नवरात्रि सिर्फ पूजा का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे।इस पहल के जरिए बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया धैर्य मीडिया एसोसिएशन की यह पहल यह संदेश देती है कि अगर हर व्यक्ति थोड़ी-सी जिम्मेदारी निभाए, तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान

सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान कौशल तिवारी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश), सैकड़ों युवाओं ने लिया राष्ट्र व धर्म सेवा का संकल्प *मिर्जापुर/क

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page