top of page

बरातियों से भरी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला, चालक समेत दो घायल



कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात नेशनल हाईवे-28 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बरातियों से भरी एक बस सड़क किनारे पंचर टायर बदले जाने के दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गई। हादसे में बस चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी बराती सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, बंजारा गांव निवासी उमेश निषाद के पुत्र विद्यार्थी निषाद की बारात बस से कप्तानगंज जा रही थी। रात करीब 9 बजे बस सुकरौली नगर पंचायत के पास नेशनल हाईवे-28 पर नहर के समीप पहुंची, तभी उसका अगला पहिया पंचर हो गया। चालक बस को सड़क किनारे खड़ी कर टायर बदल रहा था। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से कसया की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय अधिकांश बराती बस से उतरकर पास के बाजार में घूम रहे थे। यही कारण रहा कि एक बड़ा हादसा टल गया। यदि सभी यात्री बस के भीतर होते तो जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। दुर्घटना में टायर बदल रहे बस चालक तथा दूल्हे के फुफेरे भाई अंश (पुत्र दीपचंद) घायल हो गए। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाल दीपक सिंह और सुकरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और क्षतिग्रस्त बस को हटवाया। साथ ही फरार कंटेनर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
24 घंटे में एफआईआर का नियम, लेकिन एक दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा! वायरल ऑडियो से घिरा बिजली विभाग, रिश्वत के आरोपों पर उठे बड़े सवाल

केपीपीएन संवाददाता। अम्बेडकरनगर। बिजली विभाग इन दिनों गंभीर विवादों के केंद्र में है। एक ओर विभागीय कर्मचारियों पर 12 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगने के आरोप हैं, तो दूसरी ओर बिजली चोरी के मामले में

 
 
 
सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान

सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान कौशल तिवारी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश), सैकड़ों युवाओं ने लिया राष्ट्र व धर्म सेवा का संकल्प *मिर्जापुर/क

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page