top of page

भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

1 मार्च 2022
1 मिनट पठन

कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय थाना कोतवाली क्षेत्र में रविवार को मतदान कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार अहिरौरा गांव के दनापुर निवासी व्यक्ति की गोंडा -लखनऊ राजमार्ग स्थित भुलियापुर पुल के पास कार से जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे मौके पर दीपू वर्मा उम्र करीब 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद वर्मा की इलाज हेतु लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैसरगंज निवासी कार चालक की भी घटना में मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कार और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कुछ दूर गड्ढे में जाकर गिरी। घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। बताया जाता है एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि दूसरे बाइक सवार की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई वहीं तीसरी मौत कार चालक की की भी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इस प्रकार इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की जान चली गई। उक्त संबंध में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना में विधिक कार्रवाई हो रही है। वहीं तीनों लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया।

टिप्पणियां


bottom of page