top of page

यूजीसी का बड़ा खुलासा: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय बेनकाब, छात्रों का भविष्य दांव पर



लुधियाना । देशभर में उच्च शिक्षा के नाम पर चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बड़ा प्रहार किया है। University Grants Commission ने 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि इन संस्थानों को डिग्री प्रदान करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। इन संस्थानों से प्राप्त डिग्री न तो उच्च शिक्षा में मान्य होगी और न ही सरकारी या निजी नौकरी में स्वीकार की जाएगी।

आयोग ने छात्रों और अभिभावकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि दाखिला लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर मान्यता की जांच अवश्य करें, अन्यथा भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

### दिल्ली सबसे आगे, उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर

राज्यवार जारी सूची के अनुसार सबसे अधिक 12 फर्जी संस्थान दिल्ली में संचालित हो रहे हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान अवैध पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में 2-2 फर्जी संस्थान चल रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान में 1-1 संस्थान की पुष्टि हुई है।

शिक्षा के नाम पर ठगी का यह जाल कई वर्षों से सक्रिय बताया जा रहा है। इन संस्थानों द्वारा आकर्षक विज्ञापन, आसान डिग्री और कम फीस का लालच देकर छात्रों को फंसाया जाता है।

### फर्जी विश्वविद्यालयों की पूरी सूची

1. ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट आफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस, अलीपुर
2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
3. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी
4. वॉकेशनल यूनिवर्सिटी
5. एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस
6. इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट, संजय एन्क्लेव
8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
9. वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, पीतमपुरा
10. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर
11. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, नेहरू प्लेस
12. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन, जनकपुरी
13. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग
14. महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय, नोएडा
15. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
16. भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
17. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
18. इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
19. सेंट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णाटम
20. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, कोझिकोड
21. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
22. नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
23. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
24. बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम
25. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
26. ऊषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
27. सर्व भारतीय शिक्षापीठ, तुमकुर
28. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
29. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
30. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन
31. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी
32. दक्ष यूनिवर्सिटी, रांची

### छात्रों के लिए चेतावनी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थानों द्वारा दी जा रही डिग्रियां पूरी तरह अवैध हैं। यदि कोई छात्र इनमें प्रवेश लेता है तो उसकी डिग्री शून्य मानी जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई आवश्यक है ताकि शिक्षा माफिया पर लगाम लगाई जा सके।

उच्च शिक्षा के नाम पर चल रहे इस खेल ने हजारों छात्रों के सपनों को संकट में डाल दिया है। अब सवाल यह है कि संबंधित राज्य सरकारें और जांच एजेंसियां कब तक इस पर कठोर कार्रवाई करती हैं।



 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
लखनऊ स्कालरशिप घोटाला 2.0: जेल में बंद छात्र की छात्रवृत्ति निकासी मामले में जांच की मांग तेज

लखनऊ- एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (बीकेटी, लखनऊ) पर लगे छात्रवृत्ति गबन के आरोप अब और गंभीर हो गए हैं। जिस छात्र की न्यायिक हिरासत के दौरान उपस्थिति दिखाकर 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति निकाले जाने क

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page