top of page

सिद्धार्थ नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरपर्सन ओम प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में शामिल हुए



ओम प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए


लखनऊ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यकम का आयोजन हुआ।

सदस्या ग्रहण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में सिद्धार्थनगर के प्रमुख व्यवसायी एवं सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरपर्सन ओम प्रकाश सिंह ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सिद्धार्थनगर के प्रमुख व्यवसायी ओम प्रकाश सिंह को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नामित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा संगठन को पूरा विश्वास है कि

सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ व्यवसायी ओम प्रकाश सिंह अपनी इस नई भूमिका के माध्यम से सिद्धार्थ नगर तथा उसके आस पास के अनेक जिलों में व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएंगे।

तथा व्यापारियों को मजबूती प्रदान करेंगे तथा सिद्धार्थनगर में एवं उसके आस-पास के जिलों में संगठन की गतिविधियाँ बढ़ेंगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई,प्रदेश संगठन मंत्री मनीष पाण्डेय,

प्रदेश कॉर्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध निगम,विशेष रूप से मौजूद रहे।


 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान

सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान कौशल तिवारी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश), सैकड़ों युवाओं ने लिया राष्ट्र व धर्म सेवा का संकल्प *मिर्जापुर/क

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page