top of page

होली के दिन लखनऊ में खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड-सरिया से हमला; कई घायल


केपीपीएन संवाददाता।

लखनऊ, राजधानी के चिनहट क्षेत्र स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में होली के दिन उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि किराये पर रहने वाले कुछ युवकों ने पूर्व नियोजित तरीके से स्थानीय लोगों पर लोहे की रॉड, सरिया, डंडे और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को होली के दिन दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच शंकरपुरी कॉलोनी में रहने वाले सचिन सिंह, मनीष श्रीवास्तव और राकेश कश्यप पर मोहल्ले में किराये पर रहने वाले अमित चौधरी, मोहित वर्मा, रोहित वर्मा, हर्षित कश्यप उर्फ बाबू, मोनू कश्यप सहित उनके साथ आए कृष्णा कश्यप, रीतेष, राहुल, हाशिम और कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर लोहे की रॉड, सरिया और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए।

हमले में सचिन सिंह के सिर और आंख पर गंभीर चोट आई है, जबकि मनीष श्रीवास्तव के सिर पर गहरी चोट लगी है। वहीं राकेश कश्यप की पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग भरत लाल मौर्य, हीरालाल श्रीवास्तव, सुर्जन सिंह, मोहित विश्वकर्मा, राजेश शुक्ला और समर सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को काबू में किया, जिसके बाद हमलावर मौके से पीछे हट गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सचिन सिंह और मनीष श्रीवास्तव को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी युवक मकान संख्या 632/202 में किराये पर रहते हैं और अक्सर त्योहारों के दौरान इलाके में दबंगई करते रहते हैं, जिससे कॉलोनी के लोग लंबे समय से परेशान हैं।


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि उनकी हरकतों से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान

सनातन चेतना का संगम: सरावां में हिंदू युवा वाहिनी का विराट सदस्यता अभियान कौशल तिवारी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश), सैकड़ों युवाओं ने लिया राष्ट्र व धर्म सेवा का संकल्प *मिर्जापुर/क

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page