top of page

*बाढ़ में प्रभावित फंसे लोगों की मदद में जुटे! भारत माता मिशन एवं चिन्मय भारत न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष: "महंत पंडित अजीत मिश्रा"*

ree

कृष्णा पाठक


*वाराणसी।* काशी व संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तो वहीं अगल-बगल बसे शहर व गांव में मां गंगा का जल हर घरों तक पहुंच चुका है। मां गंगा का जलस्तर इतना तेजी से बड़ा की गांव व शहर में रहने वाले लोगों के एक मंजिला मकान तक डूब चुके हैं। यही नहीं लोगों का रहना खाना पीना मुश्किल हो चुका है, बता दें यह सिर्फ काशी की हालात नहीं है, प्रदेश के जिन-जिन स्थान से मां गंगा का जल प्रवाह हो रहा है, उन सभी प्रदेश के जिलों व गांवों की हालत बिगड़ गई चुकी है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जी हां बता दें कि लोगों की इस तरह की हालत बिगड़ते देख भारत माता मिशन एवं चिन्मय भारत न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष "महंत पंडित अजीत मिश्रा" ने संगठन के केंद्रीय अधिकारियों व मंत्री "पंकज चौधरी" के बेटे "रोहन चौधरी" के साथ बैठक कर प्रयागराज,विंध्याचल व वाराणसी सहित कई अन्य जिलों में बाढ़ राहत कोष के तहत मदद करने का निर्णय लिया। वही संगठन के पदाधिकारी ने सरकार में कार्य कर रहे मंडला आयुक्त व मिर्जापुर सिटी मजिस्ट्रेट सहित उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात कर राहत कोष एवं सामग्री उपलब्ध करने हेतु विशेष योजना तैयार किया। बता दे की संगठन को शासन से भी सहयोग एवं कार्य हेतु मदद व जनता के लिए संगठन के प्रति पूरी तरीके से सहयोग के लिए पूर्ण रूप से आश्वासन भी दिया गया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन में एक पत्रक के माध्यम से भी भारत माता मिशन के संगठन मंत्री नीलेश मिश्रा जी द्वारा भेजकर बाढ़ में फंसे लोगों की मदद हेतु "माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज" को भी उपलब्ध कराया गया। बड़ी बात तो यह है कि गंगा और यमुना नदियों ने जिस तरह का रौद्र रूप धारण किया है। कि समस्त देशवासियों को खासकर बाढ़ में फंसे रहने वाले लोगों को सन् 1978 में आई बाढ़ की यादें ताजा हो गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक जिले में सैकड़ो शहरी मोहल्ले और गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांव का संपर्क शहर से कट गया है।

ree

मोहल्ले की गलियों में नावें चल रही हैं। वहीं भारत माता मिशन एवं चिन्मय भारत न्यास के संगठन के लोगों ने शासन में कार्य कर रहे अधिकारियों के साथ लोगों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से निकालने के लिए जो भी संभवतः मदद संगठन द्वारा किया जाना चाहिए वह पूरी तरीके से संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता करने में लगे हैं। बता दें को इस वर्ष के वर्षा में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं चिन्मय भारत न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारीयो ने बाढ़ में फंसे पीड़ितों के परिवार से मिलकर उन्हें अच्छी व बेहतर सुविधा उपलब्ध के साथ मेडिकल उपचार सही कई अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रहीं हैं। जी हां बताने की भारत माता मिशन एवं चिन्मय भारत न्यास के संगठन में कार्य कर रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो रहे है। इसको रोकने के लिए हम सभी संगठन के लोगों ने भगवान इंद्रदेव से प्रार्थना करते हुए प्रयाग, मिर्जापुर में विराजमान मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर आशीर्वाद लेते हुए पूरे जगत कल्याण के लिए संगठन के लोग प्रार्थना कर रहे है। वहीं केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जब तक प्रदेश व जिलों में बाढ़ में फंसे लोगों को राहत नहीं मिल जाती तब तक समस्त प्रदेश व राज्यों की जनता का सेवा संगठन करता रहेगा। जी हां बता दे कि भारत माता मिशन के पीठाधीश्वर स्वामी विवेक चैतन्य जी ने केंद्रीय अध्यक्ष महंत अजीत मिश्रा जी से वार्ता कर संगठन के कार्यकर्ताओं से से बातचीत कर हौसला अफजाई करते हुए कहा कि संगठन के सारे पदाधिकारी लगकर पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करें। वही संगठन में मुख्य रूप से अभिषेक उपाध्याय, सोनू तिवारी, देवांश मिश्रा, रत्नेश पांडे, सदानंद तिवारी, चिन्मय भारत न्यास की सचिव अर्चना मिश्रा, पुजारी ओमप्रकाश, राजमणि राजेंद्र, वैद्य डॉक्टर जेपी मिश्रा सहित दर्जनों संगठन के पदाधिकारी इस कार्य में सराहनीय योगदान कर रहे हैं।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page